किरन श्रीवास्तव की जयंती पर वृद्धाश्रम में सेवा कार्य, बुजुर्गों को कराया भोजन

 

जौनपुर। पूर्व जिला उपाध्यक्ष भाजपा व नगर पालिका परिषद जौनपुर अध्यक्ष पद की पूर्व प्रत्याशी रहीं स्वर्गीय किरन श्रीवास्तव की जन्म जयंती पर शुक्रवार को उनके परिजनों ने सेवा कार्य कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर परिवार के सदस्यों ने सुक्खीपुर स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां रह रहे बुजुर्गों को भोजन कराया और उनके साथ समय बिताया।

परिजनों ने बुजुर्गों के बीच बैठकर उनसे बातचीत की, उनके अनुभव सुने और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान माहौल भावुक और आत्मीय बना रहा।

परिवार के सदस्यों ने कहा कि किरन श्रीवास्तव का जीवन हमेशा दूसरों की मदद और निस्वार्थ सेवा के लिए समर्पित रहा। उनके जन्मदिन पर असहाय और बुजुर्गों की सेवा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि भले ही वह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके द्वारा दिए गए संस्कार और सेवा का संदेश हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

वृद्धाश्रम के संचालकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यों से बुजुर्गों को मानसिक संबल मिलता है और समाज में मानवीय संवेदनाओं को बढ़ावा मिलता है।

इस सेवा कार्य में राकेश कुमार श्रीवास्तव, संजय अस्थाना, श्यामरतन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र गुप्ता, शिवम श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, प्राची श्रीवास्तव, गरिमा श्रीवास्तव, रेखा पांडेय, साहिल श्रीवास्तव, परी श्रीवास्तव और सत्यम सहित अन्य परिजन व मित्रगण मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 6518799810770829861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item