जहांगीराबाद में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 150 मरीजों का हुआ परीक्षण

 

जौनपुर। जहांगीराबाद क्षेत्र में हेल्प यू वेलफेयर सोसायटी के तत्वावधान में रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 150 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक दवाएं भी वितरित की गईं।

शिविर में वाराणसी स्थित बीएचयू के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच की। इस दौरान डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय (एमबीबीएस, एमडी, डीएम हृदय रोग), डॉ. नितिन वाजपेयी (एमबीबीएस, एमडी, डीएम गुर्दा रोग), डॉ. शिवेन्द्र सिंह (एमबीबीएस, एमडी, डीएम गुर्दा रोग) तथा डॉ. अनिल पाठक (रोग परीक्षण विशेषज्ञ) ने मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया।

डॉ. शिवेन्द्र सिंह ने कहा कि शरीर में किसी भी प्रकार का दर्द होने पर लंबे समय तक स्वयं दवा नहीं लेनी चाहिए। समय रहते चिकित्सक से जांच कराना आवश्यक है, ताकि बीमारी का सही कारण पता चल सके और उचित उपचार मिल सके।

वहीं डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि हृदय संबंधी रोगों में समय पर पहचान और उपचार बहुत जरूरी है। यदि किसी व्यक्ति को अचानक सीने में तेज दर्द, घबराहट या सांस लेने में परेशानी हो तो उसे तुरंत आराम की स्थिति में लिटाकर बिना देर किए नजदीकी अस्पताल ले जाना चाहिए, ताकि समय पर सही उपचार मिल सके।

शिविर में मरीजों की रक्त शर्करा, रक्तचाप तथा मूत्र की जांच की गई और उन्हें निःशुल्क दवाएं भी दी गईं।

कार्यक्रम में सिटी मजिस्ट्रेट इंद्रनन्दन सिंह, पूर्व चेयरमैन दिनेश टंडन, सोमेश्वर केशरवानी, समाजसेवी निखिलेश सिंह, सहकार भारती के अध्यक्ष प्रदीप सिंह ‘रिंकू’, सरदार मनमोहन सिंह, रुशी सोनकर, हेमंत सिंह ‘डब्बू’ सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के आयोजक यशी इंटरप्राइजेज के अधिष्ठाता देवेश श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

Related

डाक्टर 6530048011526856881

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item