श्रेयांशी ने गेट परीक्षा में हासिल की 26वीं रैंक, क्षेत्र का मान बढ़ाया

 

जौनपुर।  जनपद के डोभी ब्लॉक अंतर्गत बहरपुर गांव की श्रेयांशी नारायण सिंह ने शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। हाल ही में जारी गेट-2026 के परीक्षा परिणाम में श्रेयांशी ने अखिल भारतीय स्तर पर 26वीं रैंक हासिल कर जिले व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। आदर्श इंटर कालेज रेहारी के प्रबंधक एवं प्रमुख समाजसेवी वीरेंद्र सिंह की पौत्री श्रेयांशी बचपन से ही मेधावी रही हैं। उनकी इस उपलब्धि पर परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। श्रेयांशी ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता, अवकाश प्राप्त अपर पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी) अखिलेश नारायण सिंह और चाचा विष्णु भूषण सिंह के कुशल मार्गदर्शन व निरंतर प्रोत्साहन को दिया है। श्रेयांशी की इस कामयाबी पर अवकाश प्राप्त सीडीओ यशवंत सिंह, प्रधानाचार्य गजराज सिंह, राम नारायण सिंह, साहब चौबे, सुनील चौबे सहित शुभचिंतकों और क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related

डाक्टर 716539154663331456

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item