जौनपुर में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट का वितरण, अन्नप्राशन से कार्यक्रम का शुभारंभ

बाल विकास पर केंद्रित आयोजन में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों का सम्मान, योजनाओं की दी गई जानकारी

जौनपुर: उत्तर प्रदेश में विकास के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बाल विकास एवं पुष्टाहार विषय पर आधारित इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने दो बच्चों अंचल और कीर्ति के अन्नप्राशन संस्कार के साथ किया।

इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। इस अवसर पर आईसीडीएस विभाग के अंतर्गत मिशन कर्मयोगी पोर्टल/एफआरएस के माध्यम से उत्कृष्ट कार्य करने वाली मुख्य सेविका निधि (बक्सा), अनीता यादव (नगर), दीपिका शुक्ला (खुटहन) सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों प्रतिभा सिंह, सरिता यादव, विद्यावती देवी, वंदना और संजू यादव को प्रशस्ति पत्र व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ बुकलेट एवं फोल्डर का प्रदर्शन और वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां बच्चों के सर्वांगीण विकास, पोषण और टीकाकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनके समर्पण और निष्ठा से ही योजनाएं धरातल पर सफल हो रही हैं।

उन्होंने बताया कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश ने बीते नौ वर्षों में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है, जिससे आमजन के जीवन स्तर में सुधार हुआ है।

कार्यक्रम में स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र रहे। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 5301513455396501116

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item