मछलीशहर भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, युवाओं और सामाजिक संतुलन को प्राथमिकता

 भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की संस्तुति के बाद मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति की घोषणा कर दी है।

जौनपुर। घोषित 20 पदाधिकारियों की इस नई कार्यसमिति में पार्टी ने युवाओं को प्राथमिकता देते हुए सामाजिक संतुलन पर विशेष ध्यान दिया है। चार विधानसभा क्षेत्रों वाली इस जनपद इकाई में सभी वर्गों को संतुलित प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है।

कार्यसमिति में 7 सामान्य वर्ग, 10 पिछड़ा वर्ग, 2 अनुसूचित जाति तथा 1 अनुसूचित जनजाति के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है, जिससे संगठन की समावेशी सोच स्पष्ट झलकती है।

पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए इसे संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम बताया है। नई टीम से आगामी चुनावों और संगठनात्मक गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

Related

JAUNPUR 5036735987968707152

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item