मिशन शक्ति अभियान: छात्रा मरियम बनी एक दिन की प्रधानाध्यापक, सीखे नेतृत्व के गुर

 

जौनपुर।महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चल रहे मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण के तहत कम्पोजिट विद्यालय रन्नो में प्रेरणादायक पहल देखने को मिली। विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती प्रीति श्रीवास्तव ने कक्षा 6 की छात्रा मरियम को एक दिन के लिए सांकेतिक रूप से प्रधानाध्यापक बनाया।

इस दौरान छात्राओं ने नवदुर्गा स्वरूप के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं और बच्चियों को उनके अधिकारों एवं सरकारी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया।

प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव ने मरियम को विद्यालय के संचालन से जुड़े प्रमुख कार्यों की जानकारी दी। मरियम ने पूरे दिन विद्यालय की गतिविधियों का संचालन करते हुए बच्चों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का प्रयास किया। इसी के साथ विद्यालय में मिशन शक्ति अभियान के छठे चरण की औपचारिक शुरुआत भी की गई।

मरियम ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रधानाध्यापक बनकर उन्हें बहुत अच्छा लगा और उन्होंने महसूस किया कि यह जिम्मेदारी काफी महत्वपूर्ण और चुनौतीपूर्ण होती है। उन्होंने भविष्य में अपनी प्रीति मैम की तरह प्रधानाध्यापक बनने की इच्छा भी जताई।

इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 4918765968969315705

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item