टीईटी अनिवार्यता खत्म करने को शिक्षकों की हुंकार, 4 अप्रैल को दिल्ली में महारैली

 

जौनपुर। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के बैनर तले 4 अप्रैल को दिल्ली के रामलीला मैदान में प्रस्तावित महारैली को लेकर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, जौनपुर की समीक्षा बैठक मियांपुर स्थित मंगलम लॉन में जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ल ने कहा कि वर्ष 2011 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता उनकी रोजी-रोटी और आत्मसम्मान पर सीधा आघात है। इस मुद्दे पर शिक्षकों ने चरणबद्ध आंदोलन भी चलाया, लेकिन सरकार की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब शिक्षक अपनी आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली का रुख करेंगे और 4 अप्रैल की महारैली में भारी संख्या में शामिल होकर अपने हक की लड़ाई लड़ेंगे।

जिला मंत्री रविचंद्र यादव ने शिक्षकों से आह्वान किया कि टीईटी और नॉन-टीईटी सभी शिक्षक एकजुटता का परिचय देते हुए दिल्ली पहुंचें, ताकि सरकार तक उनकी मांगें मजबूती से पहुंच सकें।

बैठक में रामलीला मैदान, दिल्ली में होने वाली महारैली की तैयारियों की ब्लॉकवार समीक्षा की गई। सभी ब्लॉक अध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों की तैयारियों का ब्यौरा प्रस्तुत करते हुए कहा कि यह महारैली शिक्षकों की आवाज को सरकार तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगी।

इस दौरान रविचंद्र यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, लाल साहब यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, प्रियंका सिंह, पंकज सिंह, दुस्यंत मिश्रा, मनोज यादव, रणजय सिंह, धर्मेंद्र यादव, पवन सिंह, अरुण यादव, प्रशांत मिश्रा, राजेश बहादुर सिंह, सुनील यादव, संतोष सिंह, उमानाथ यादव, उमेश यादव, विक्रम प्रकाश यादव, शैलेन्द्र पाल, राकेश यादव सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 2449000619514728094

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item