स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र की बाउंड्रीवाल पर प्रशासनिक रोक, हाईकोर्ट आदेश के बावजूद थमा निर्माण

 

जौनपुर:नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के रामरायपट्टी गांव में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र के साथ हो रहे कथित प्रशासनिक रवैये ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उनके घर की बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य रुकवाए जाने से मामला तूल पकड़ता जा रहा है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पौत्र अश्वनी सिंह ने रविवार को एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर पुलिस और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के अनुपालन में वह अपने आवास की बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे थे, तभी लाइन बाजार थानाध्यक्ष के.के. सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट के मौखिक निर्देश का हवाला देकर कार्य रुकवा दिया।

अश्वनी सिंह का कहना है कि जब उन्होंने पुलिस को हाईकोर्ट का आदेश दिखाया तो भी कोई संज्ञान नहीं लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कहा गया कि “ऊपर के आदेश के बिना काम नहीं होने दिया जाएगा।”

उन्होंने बताया कि 20 मार्च को निर्माण कार्य शुरू किया गया था, जिसे उसी दिन रात में रुकवा दिया गया। 23 मार्च को प्रशासनिक टीम द्वारा जमीन की पैमाइश भी कराई गई, लेकिन अब तक कोई रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध नहीं कराई गई है। शनिवार को सिटी मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगने पर भी उन्हें टाल दिया गया।

रविवार को दोबारा निर्माण शुरू करने पर फिर से पुलिस ने पहुंचकर काम बंद करा दिया, जिससे वे आक्रोशित हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अब पूरे प्रकरण को साक्ष्यों के साथ पुनः माननीय हाईकोर्ट में प्रस्तुत करेंगे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिवार से जुड़े इस मामले ने प्रशासनिक कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर भी इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

Related

डाक्टर 3892160684187858380

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item