सम्पूर्ण समाधान दिवस में 57 शिकायतें, नौ का मौके पर निस्तारण

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह की उपस्थिति में शनिवार को तहसील शाहगंज के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

समाधान दिवस में अंगद प्रसाद यादव निवासी ग्राम सुल्तानपुर पोस्ट रसूलपुर शाहगंज ने पैमाइश कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कानूनगो और लेखपाल को तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

रमेश चंद्र उपाध्याय निवासी ग्राम कोकना पिलकिछा ने शिकायत की कि उनके मुख्य प्रवेश द्वार के सामने विपक्षियों द्वारा तीन फीट ऊंची दीवार खड़ी कर आवागमन बाधित कर दिया गया है। इस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सीओ चकबंदी और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।

इसी तरह अवधेश कुमार यादव निवासी ग्राम शहाबुद्दीनपुर (गोवरहा) परगना अंगुली ने पुनः पैमाइश कराने और पत्थरगड्डी उखाड़ने के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी को स्थल निरीक्षण कर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

महमूदपुर सरपतहा निवासी बनवारी लाल ने अपने दिव्यांग पुत्र के लिए पेंशन और ट्राइसाइकिल दिलाने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को पात्रता का सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समाधान दिवस में राजस्व, भूमि विवाद, पत्थरगड्डी और पेंशन से संबंधित कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से नौ का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रकरणों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर उपजिलाधिकारी शाहगंज, क्षेत्राधिकारी, जिला विकास अधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं तहसील सदर अंतर्गत कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया की अध्यक्षता में भी सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित हुआ। अन्य तहसीलों में भी इसी प्रकार लोगों की समस्याएं सुनी गईं और उनके समाधान के निर्देश दिए गए।

Related

डाक्टर 5969432829099208164

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item