5000 विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण व खेलकूद सामग्री वितरित

 

जौनपुर। बदलापुर क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय शाहपुरसानी में 5000 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षण एवं खेलकूद सामग्री वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद एवं अभिनेता मनोज तिवारी, विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र, जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र तथा पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि जौनपुर आकर उन्हें हमेशा खुशी का अनुभव होता है, क्योंकि इसी पावन धरती से उन्हें नई पहचान मिली थी। उन्होंने कार्यक्रम में बच्चों की बड़ी संख्या में उपस्थिति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यही बच्चे देश का भविष्य हैं। जितने अधिक बच्चे शिक्षित होंगे, आने वाला समाज उतना ही मजबूत होगा। उन्होंने प्रत्येक बच्चे को आवश्यक शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने पर जोर दिया तथा पीली नदी के जीर्णोद्धार कार्य की भी सराहना की।

विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने कहा कि बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा उत्कृष्ट कार्य किए जा रहे हैं। शासन की ओर से बच्चों को बैग, जूता, मोजा, भोजन आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि सामुदायिक सहभागिता और कंपोजिट विद्यालय शाहपुरसानी के पुरातन छात्र रहे सतीश तिवारी द्वारा 5000 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षण एवं खेलकूद सामग्री वितरण का यह कार्य अत्यंत सराहनीय है।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने कविता के माध्यम से उपस्थित बच्चों और लोगों को वर्ष 2047 तक देश को विकसित बनाने में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और खेल के लिए प्रोत्साहित करना है, ताकि वे आगे चलकर समाज और देश के विकास में योगदान दे सकें।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षण सामग्री तथा खेलकूद से जुड़ी आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख ब्रजेश यादव, रोहित उपाध्याय, खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडेय, अभिनव तिवारी, अवधेश यादव, मंडल अध्यक्ष शनि शुक्ला, सिद्धार्थ सिंह, बबलू चौहान, लवकुश सिंह सहित बड़ी संख्या में अभिभावक, शिक्षकगण और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। अंत में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

डाक्टर 7010676848018050799

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item