नवनिर्माण के 9 साल: कलेक्ट्रेट में सजी भव्य प्रदर्शनी

जौनपुर। प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में भव्य प्रदर्शनी और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति एवं जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर एवं फीता काटकर किया। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

अतिथियों ने विभागवार लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी में आने वाले सभी आगंतुकों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए। साथ ही पात्र व्यक्तियों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान सरकार की नौ वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया, जिसे उपस्थित लोगों ने सराहा।
जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में हर क्षेत्र में व्यापक विकास हुआ है। युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 102 सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर दिया और प्लास्टिक व थर्माकोल के उपयोग से बचने की अपील की।
जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र ने कहा कि प्रदेश में चिकित्सा, कृषि, इंफ्रास्ट्रक्चर और निवेश के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। महिला सशक्तिकरण, नारी सुरक्षा और स्वावलंबन को बढ़ावा मिला है। किसानों को सिंचाई, बीज, उर्वरक और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी सुविधाएं समय से उपलब्ध कराई जा रही हैं, साथ ही अनुदान पर आधुनिक कृषि यंत्र भी दिए जा रहे हैं।
मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खड़िया ने कहा कि सरकार की योजनाएं शत-प्रतिशत पारदर्शिता के साथ पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे, यही सभी अधिकारियों का लक्ष्य होना चाहिए। अंत में परियोजना निदेशक केके पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया।
इस अवसर पर अतिरिक्त उपजिलाधिकारी सुनील भारती, डीसी एनआरएलएम, जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन सिंह, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related

JAUNPUR 2197654470524618834

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item