छप्पर में आग लगने से युवक झुलसा, उपचार के दौरान हुई मौत

 पिता ने जिन्दा जलाने का लगाया आरोप

सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सकापुर गांव में बीती रात करीब बारह बजे एक छप्पर में अचानक आग लग गई। छप्पर में सो रहा एक युवक इस आग की चपेट में आ गया जिससे वह गंभीर रूप से जल गया। परिजन युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज इलाज हेतु ले आये लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी शिवमूर्ति गौड़ (22 वर्ष) पुत्र रामजीत गौड़ प्रतिदिन की भांति भोजन करके छप्पर में सोने चला गया। आधी रात को अचानक उस छप्पर में आग लग गई जब तक युवक कुछ समझ पाता तब तक युवक बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले आए लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मजदूरी करता था।
मृतक के पिता रामजीत ने थाने में तहरीर देते हुये तेजी बाजार थाना के सराय विभार गांव निवासी एक युवक के खिलाफ आरोप लगाया। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सुजानगंज फूलचंद्र पाण्डेय ने बताया कि आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। वहीं कुछ लोगो को पुछताछ हेतु थाने पर बुलाया गया है। बता दें कि मृतक 3 भाई एवं बहन थे। मृतक के एक भाई की पहले ही मृत्यु हो चुकी है तथा तीनों बहनें भी विवाहिता हैं।


Related

डाक्टर 3567085238941447992

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item