रोवर्स-रेंजर्स प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारम्भ
बदलापुर, जौनपुर। बदलापुर तहसील मुख्यालय स्थित सल्तनत बहादुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोवर्स-रेंजर्स का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर भव्य रूप से प्रारंभ हुआ। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह के निर्देशन में 23 मार्च 2026 को शिविर का शुभारम्भ किया गया।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्रबंधक श्याम सिंह ने कहा कि छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास के लिए इस प्रकार के प्रशिक्षण शिविर अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा शिविर के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक भौतिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी न रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. धीरेंद्र कुमार पटेल ने अपने संबोधन में रोचक एवं व्यावहारिक उदाहरणों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सीखने और समझने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्काउट-गाइड प्रशिक्षण से नेतृत्व क्षमता, अनुशासन एवं टीम भावना का विकास होता है, जो जीवन में सफलता के लिए आवश्यक है।
विशिष्ट अतिथि डॉ. सौरभ सिंह परिहार एवं डॉ. अशेष कुमार उपाध्याय ने भी शिविर के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया।
रोवर्स-रेंजर्स प्रभारी डॉ. कर्मचन्द यादव ने सभी अतिथियों एवं प्रशिक्षकों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर लेखाकार श्रतुपर्ण सिंह, कार्यालय अधीक्षक सुनील सिंह, राजुल सिंह, डॉ. विनय दुर्गेश, डॉ. ओम प्रकाश सिंह, डॉ. अरुण तिवारी, प्रशिक्षक नितेश कुमार प्रजापति, अवनीश चौधरी, शैलेश विश्वकर्मा, विजय प्रकाश सहित बड़ी संख्या में शिविरार्थी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

