श्री शंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट ने किया कीर्तन व सम्मान समारोह का आयोजन
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में मुख्य प्रभारी अतुल कुमार, अध्यक्ष आशुतोष पाठक (फार्मासिस्ट), आनंद कुमार, रमेश चंद्र, आशीष पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। शंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट ने किया कीर्तन व सम्मान समारोह का आयोजन
जौनपुर। शिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शंकर संकीर्तन मंडल ट्रस्ट द्वारा शनिवार को जिला अस्पताल परिसर में भव्य कीर्तन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिव बारात में विभिन्न पात्रों की भूमिका निभाने वाले कलाकारों, कार्यकर्ताओं व आयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी मयंक श्रीवास्तव को भी उनके योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन में बढ़-चढ़कर भाग लिया, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। समारोह में मुख्य प्रभारी अतुल कुमार, अध्यक्ष आशुतोष पाठक (फार्मासिस्ट), आनंद कुमार, रमेश चंद्र, आशीष पाठक सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।