देर रात तेज हवाओं संग हुई बूंदाबांदी, किसान चिंतित

 

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के विभिन्न भागों में शुक्रवार की देर रात तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हुई। जिससे किसान चिंतित हो गये हैं। खेतों में इस समय गेहूं की फसल पककर तैयार हो गई है।तीन चार दिनों से क्षेत्र में गेहूं की कटाई शुरू भी हो गई है। बहुत सारे किसानों ने खेत में अपनी सरसों की फसल काटकर छोड़ी हुई है जिस कारण वे चिंतित हैं।यही स्थिति चना और मटर की भी पकी फसल की है।देर रात बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट आ गई है। यद्यपि गरज और चमक का सिलसिला बीती आधी रात तक जारी रहा।इससे पूर्व दोपहर में एक बजे के करीब आसमान में बादल छा गए थे लेकिन शाम को धूप हो गई थी। शनिवार की सुबह भी आसमान में हल्के-फुल्के बादल बने हुए हैं और हवा शांत है।इस सम्बन्ध में हार्वेस्टर चलवाने वाले महुआरी गांव निवासी संतोष सिंह कहते हैं कि अगर दोपहर तक धूप बनी रहती है तो शाम से पुनः गेहूं की मड़ाई शुरू हो जायेगी।

Related

डाक्टर 5046008515243959287

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item