रामनवमी पर बंधवा बाजार में निकाली गई भगवान राम की भव्य शोभायात्रा

जौनपुर। विकास खंड मछलीशहर के बंधवा बाजार में शुक्रवार की शाम चार बजे भगवान राम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा कुंवरपुर त्रिमुहानी के बजरंगी मन्दिर से शुरू हुई जो मछलीशहर -जंघई राष्ट्रीय राजमार्ग पर होते हुये पुरानी बाजार की गलियों में होते हुए जगदीशपुर के महादेव मंदिर पर शाम सात बजे समाप्त हो गई।इस शोभायात्रा में बाजार वासी और ग्रामीण हाथ में भगवा झंडा हाथों में लेकर झूमते नाचते चल रहे थे।रथ पर बच्चों को राम लक्ष्मण और हनुमान के रूप में सजाया गया था। बाजार में जय श्री राम के नारे गूंज रहे थे और दुकानदार शोभायात्रा के अपने दुकान पर पहुंचने पर फूल बरसा रहे थे। शोभायात्रा में मीरगंज थाने के पुलिस कर्मी भी सुरक्षा के मद्देनजर साथ-साथ चल रहे थे।

इस शोभायात्रा में ललित मोहन तिवारी,संतोष सिंह, धर्मेंद्र गिरी, राजकुमार, शंकर दयाल, बालकिशन, चन्द्रभान गिरी, राजकुमार सिंह,अतुल तिवारी सहित सैकड़ों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल थे।

Related

JAUNPUR 771001508675820199

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item