बोर्ड मूल्यांकन में स्थानीय शिक्षकों को परीक्षक बनाने का आदेश

 

जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की चल रही बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन प्रक्रिया में जिन केंद्रों पर मूल्यांकन हो रहा है, वहां के शिक्षकों के नाम परीक्षक के रूप में शामिल न किए जाने से शिक्षकों में काफी रोष था। इस समस्या को लेकर शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रांतीय संरक्षक व वाराणसी शिक्षक विधान परिषद के प्रत्याशी रमेश सिंह को अवगत कराया।

रमेश सिंह ने तत्काल बोर्ड सचिव भगवती सिंह से वार्ता कर समस्या रखी। वार्ता के बाद सचिव ने संबंधित केंद्रों के शिक्षकों को परीक्षक के रूप में शामिल करते हुए आदेश जारी कर दिया।

संगठन के प्रांतीय मीडिया प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि अब मूल्यांकन केंद्रों पर स्थानीय शिक्षकों को अनावश्यक रूप से रोका न जाए और उन्हें परीक्षक के रूप में कार्य करने के लिए संबंधित केंद्रों पर भेजा जाए।

Related

JAUNPUR 3642263573445491492

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item