मेधावी बच्चों का सम्मान, आरओ प्लांट की मिली सौगात

 

जौनपुर। विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के उच्च प्राथमिक विद्यालय सराय रैचंदा में सोमवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ‘फन्टू’ रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय प्रतिभा खोज परीक्षा में चयनित सात विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को सम्मानित किया। साथ ही चालू शैक्षणिक सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल और ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख सत्येन्द्र सिंह ‘फन्टू’ ने विद्यालय में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हेतु आरओ प्लांट लगाने की घोषणा की। वहीं खंड विकास अधिकारी सूर्यकांत पाण्डेय ने विद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

कार्यक्रम के दौरान 26 नवप्रवेशी बच्चों का नामांकन भी किया गया और उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया गया। बच्चों ने मंच पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) उमेश चन्द्र द्विवेदी, राहुल सिंह, हंसराज सिंह, संजय मिश्रा, उपेन्द्र सिंह, पुष्कर मिश्रा, छोटे लाल मौर्य, देवी प्रसाद पाण्डेय, सुनील कुमार, मणि त्रिपाठी, ऊषा पाण्डेय, दीपक चौरसिया तथा ग्राम प्रधान अरविंद कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में अभिभावक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक जीत लाल बिंद ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related

JAUNPUR 2683770085891106023

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item