पीड़िता को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_30.html
जफराबाद। क्षेत्र के किरतापुर बरैया गांव में मुकदमा दर्ज कराने वाली पीड़िता को धमकी देने के आरोप में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया।
बताया जाता है कि गांव की एक युवती ने शुभम कुमार पुत्र दीनानाथ उर्फ राजेश कुमार के खिलाफ मारपीट सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार पीड़िता को धमकी दे रहा था।
सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ल ने महिला उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमारी, अखिलेश यादव तथा कीर्ति खरवार को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गांव से गिरफ्तार कर थाने ले आई।
पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद आरोपी का चालान कर न्यायालय भेज दिया।

