शुल्क वृद्धि समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री से मिले प्रबंधक महासंघ के पदाधिकारी
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_373.html
लखनऊ। सोमवार को प्रबंधक महासंघ के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय से उनके आवास पर मुलाकात कर शुल्क वृद्धि एवं अन्य समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा।
प्रतिनिधिमंडल में प्रबंधक महासंघ के अध्यक्ष डॉ. दिनेश तिवारी, संरक्षक अशोक दुबे तथा जनपद मऊ के राजेश राय शामिल रहे। पदाधिकारियों ने निजी शिक्षण संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विशेषकर शुल्क वृद्धि के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया और समाधान की मांग की।
मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रस्तुत समस्याओं पर तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार जल्द ही इन मुद्दों का सकारात्मक समाधान करेगी, जिससे शिक्षण संस्थानों को राहत मिल सकेगी।

