कोटेदार का बेटा बना नायब तहसीलदार, जफराबाद में खुशी की लहर

 

जफराबाद (जौनपुर)। नगर पंचायत जफराबाद के कोटेदार हर्ष सिंह के पुत्र विनीत सिंह ने अपनी मेहनत और लगन से वर्ष-2024 की परीक्षा में नायब तहसीलदार पद पर चयनित होकर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है।

विनीत सिंह की प्रारंभिक शिक्षा हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने टीडी इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए वे मुंबई गए, जहां से उन्होंने बीटेक किया। इसके बाद उन्होंने प्रयागराज में रहकर यूपीपीसीएस की तैयारी शुरू की और लगातार परिश्रम करते हुए यह सफलता हासिल की।

बीती रात जैसे ही परिणाम घोषित हुआ और विनीत सिंह के चयन की खबर क्षेत्र में पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। सुबह से ही क्षेत्रवासी उनके आवास पर पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं देने लगे।

विनीत सिंह ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, भाई और गुरूजनों को दिया है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी नई प्रेरणा का संचार हुआ है।

Related

JAUNPUR 2022050690652023445

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item