गोमती में डूबा व्यक्ति, अंतिम संस्कार में आया था शामिल होने

 

जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के नाव घाट स्थित गोमती नदी तट पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने आया 48 वर्षीय व्यक्ति नदी में डूब गया। कई घंटे बीतने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश में जुटी है।

जानकारी के अनुसार, मुरारपुर हौज गांव निवासी दिलीप चौहान की 88 वर्षीय माता प्रभा देवी का रविवार देर रात बीमारी के चलते निधन हो गया था। सोमवार सुबह करीब आठ बजे उनका अंतिम संस्कार करने के लिए परिजन और ग्रामीण शव लेकर नाव घाट स्थित श्मशान पहुंचे।

अंतिम संस्कार के बाद लोग स्नान करने के लिए नदी की ओर गए। इसी दौरान गांव के ही श्यामबहादुर चौहान (48), पुत्र स्व. लालजी चौहान, गोमती में नहाने के लिए उतर गए। बताया जा रहा है कि नदी में अधिक गहराई होने के कारण वह डूबने लगे, लेकिन आसपास मौजूद लोगों को इसका तुरंत आभास नहीं हो सका।

जब काफी देर तक वह पानी से बाहर नहीं निकले तो लोगों को शक हुआ। ग्रामीणों ने पहले अपने स्तर पर खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू कराई। साथ ही विभागीय गोताखोरों को भी सूचना दी गई। थानाध्यक्ष स्वयं नाव से खोज अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

घटना के कई घंटे बाद तक लापता व्यक्ति का पता नहीं चल सका है। परिजनों में अनहोनी की आशंका से कोहराम मचा हुआ है।

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने बताया कि गोताखोरों की मदद से लगातार तलाश जारी है। जल्द ही व्यक्ति को खोज निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

Related

JAUNPUR 6315694923824375346

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item