जीविता राज प्रथम प्रयास में बनी सब रजिस्ट्रार

 

नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा क्षेत्र के बरचौली गांव की होनहार छात्रा जीविता राज का चयन प्रथम प्रयास में सब रजिस्ट्रार पद पर हुआ है। पीसीएस परीक्षा में मिली सफलता से परिवार खुशी से झूम उठा। भारत सरकार में डायरेक्टर के पद पर नियुक्त डॉ. दिनेश चंद की पुत्री जीविता राज ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग पीसीएस परीक्षा में सब रजिस्ट्रार के पद पर चयन होने से पूरे परिवार में हर्ष और गौरव का माहौल है। बचपन से ही मेधावी जीविता ने उच्च शिक्षा के दौरान सिविल सेवा की तैयारी शुरू की। उपलब्धि ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती। जीविता ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों, बड़ी बहन जिज्ञासा राज को देती है जो उच्चाधिकारी के पद पर तैनात हैं। जीविता की माने तो निरंतर मेहनत, सही मार्गदर्शन और सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। युवाओं को संदेश दिया कि वे अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहें और असफलताओं से घबराए बिना लगातार प्रयास करते रहें। इस खुशी के मौके भतीजी राज को प्रभाकर, डॉ. उमेश चंद, रमेश, सतीश, डॉ. संजय, एआरपी रंजय आदि ने बधाई दिया।


Related

JAUNPUR 2494597828270508241

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item