प्रधान की बेटी ने रचा इतिहास, पहले प्रयास में बनी डिप्टी जेलर

सुरेरी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के करौदी कला गांव की बेटी आकांक्षा ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर पहले प्रयास में ही डिप्टी जेलर बनकर न सिर्फ अपने परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। घोषित पीसीएस परीक्षा परिणाम में सफलता प्राप्त करते ही गांव में खुशी की लहर दौड़ गयी। बता दें कि आकांक्षा डा. कमला प्रसाद की पुत्री है जिनकी माता सरोज देवी वर्तमान में करौदी कला की प्रधान हैं जबकि उनके पिता पूर्व में जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुये आकांक्षा ने डिप्टी जेलर का पद प्राप्त किया। चयन की सूचना जैसे ही गांव पहुंची, परिजनों और ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गयी। लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया और आकांक्षा को बधाई दिया। डा. कमला प्रसाद ने कहा कि मेरी बेटी आकांक्षा शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही है। उसने अपने लक्ष्य को लेकर हमेशा गम्भीरता दिखायी। कठिन परिस्थितियों में भी मेहनत को कभी पीछे नहीं छोड़ी। उसकी इस सफलता ने हम सभी का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Related

JAUNPUR 7188743235813347893

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item