बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

 

जौनपुर। करंजाकला ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) पर मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारी के सदस्यों, प्रधानाध्यापकों तथा विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्षों ने प्रतिभाग कर शिक्षा के विकास पर विचार-विमर्श किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुनील यादव (मम्मन) ने कहा कि शिक्षा समाज के विकास की सबसे मजबूत नींव है। विद्यालयों की प्रगति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षकों, अभिभावकों और ग्राम पंचायतों को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने निपुण भारत मिशन और समग्र शिक्षा अभियान के तहत चल रहे प्रयासों की सराहना करते हुए सभी से शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग देने की अपील की।

विशिष्ट अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि प्राथमिक स्तर पर बच्चों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। निपुण भारत मिशन के माध्यम से बच्चों को बुनियादी साक्षरता और गणितीय दक्षता प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए शिक्षकों के साथ-साथ अभिभावकों और समाज की सहभागिता भी आवश्यक है।

इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) रामकृष्ण यादव ने भी सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी श्रवण कुमार यादव, शिक्षक संगठनों के पदाधिकारी तथा क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। करंजाकला क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय आविष्कार प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया गया। साथ ही दूरस्थ विद्यालयों से आए बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए भी उन्हें सम्मानित किया गया।

Related

डाक्टर 1447876904976094861

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item