जौनपुर में 14–15 मार्च को होगी दरोगा भर्ती परीक्षा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

 



जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती–2025 की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापकों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा, निगरानी और आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।

बैठक में बताया गया कि परीक्षा के लिए जनपद में कुल 19 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा 14 मार्च और 15 मार्च 2026 को प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की सघन तलाशी, सीसीटीवी निगरानी, पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद में 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 19 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 19 केंद्र व्यवस्थापक और लगभग 700 कक्ष निरीक्षकों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पाली में 7,920 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे।

बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक आयुष श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानंद झा, सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3393352935766525706

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item