अमेरिका दादागिरी बंद करे: संजय जोशी

 

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संगठन मंत्री संजय विनायक जोशी ने इजरायल और ईरान युद्ध को विश्व शांति के लिए घातक बताया। 

वह बुधवार को जौनपुर में थे। एक वैवाहिक समारोह में आशीर्वाद के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि अमेरिका को दादागिरी बंद कर देनी चाहिए। उसके रवैये से विश्व के विकसित और विकासशील देशों पर बुरा असर पड़ रहा है। इसके कारण अमेरिका को भी भयंकर आर्थिक नुकसान हो रहा है। 

श्री जोशी ने कहा कि इजराइल और ईरान के बीच का युद्ध दुर्भाग्यपूर्ण है। जो बातें मिलजुलकर बातचीत कर सुलझानी चाहिए। इस अहम की लड़ाई से दुनिया का नुकसान हो रहा है। इसके लिए दोनों देशों के राष्ट्राध्यक्ष अपने स्तर से पहल करके युद्ध विराम का रास्ता निकाले। 


उन्होंने युद्ध के कारण भारत देश पर पड़ने वाले प्रभाव पर कहा कि सरकार युद्ध की परिस्थितियों पर नजर रखे हुए हैं। देश के नागरिकों के सुरक्षा और सुविधाओं पर कोई भी प्रभाव नहीं पड़े इसके लिए रणनीति सरकार तैयार कर रही होगी।

Related

डाक्टर 1291706548908308886

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item