किशोरी से छेड़खानी व अश्लील वीडियो दिखाने के दुकानदार पर आरोप, थाने में दी तहरीर

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर): स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की सुबह दुकान पर सामान लेने गई 12 वर्षीय किशोरी के साथ छेड़खानी और अश्लील वीडियो दिखाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।

गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि शनिवार की सुबह करीब 11 बजे उनकी 12 वर्षीय पुत्री मोहल्ले के ही संजय साहू पुत्र किशोरी लाल की दुकान पर सामान खरीदने गई थी। आरोप है कि उस वक्त दुकानदार अपने मोबाइल पर अश्लील वीडियो देख रहा था। किशोरी को देखते ही वह उसे भी जबरन वीडियो दिखाने लगा और उसके साथ छेड़खानी व अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए किसी से न बताने को कहा। डरी-सहमी किशोरी ने घर पहुंचकर परिजनों को आपबीती सुनाई। जब परिवार के लोग उलाहना देने दुकान पर पहुंचे तो आरोपी दुकानदार गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू हो गया और पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

Related

JAUNPUR 1761306599557465519

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item