गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के तहत गोपी घाट पर चला सफाई अभियान, छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली

 


जौनपुर। गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत शनिवार को जनपद के गोपी घाट पर जिला गंगा समिति द्वारा स्वच्छता अभियान एवं जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की सहभागिता रही।

इस दौरान मोहम्मद हसन  कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने नदियों के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पेंटिंग एवं विभिन्न कलात्मक प्रस्तुतियों के माध्यम से जागरूकता फैलाने का प्रयास किया। छात्रों ने घाट पर श्रमदान कर सफाई की और रैली निकालकर लोगों को गंगा एवं अन्य नदियों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) सोनाली सिंह, वन विभाग से उप वनाधिकारी देवेश कुमार, वन दरोगा राजेंद्र सहित विभागीय कर्मचारी, विद्यालय के शिक्षकगण एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

Related

डाक्टर 1881996225241305437

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item