तेज रफ्तार अज्ञात वाहन नहीं बाइक सवार को मारी टक्कर, दो घायल।

 जौनपुर- केराकत हाईवे स्थित प्रसाद तिराहे के पास की घटना

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)।जौनपुर- केराकत हाईवे स्थित प्रसाद तिराहे के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को सामने से टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

बता दे की जफराबाद थाना क्षेत्र के सम्मोपुर कला गांव के प्रदीप यादव अपनी बाइक से शुक्रवार की रात अपने भतीजे अंश यादव के साथ किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए चौकियां धाम की तरफ जा रहे थे, देर शाम लगभग 7:30 बजे के करीब विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दिया। टक्कर के बाद बाइक सवार प्रदीप यादव और अंश सड़क पर जा गिरे जिसमें बाइक चला रहे हैं प्रदीप यादव 28 का सर फट गया वहीं अंश यादव 13 भी घायल हो गया। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं प्रदीप की ज्यादा चोट लगने की वजह से जिला अस्पताल के  डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। 

थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि यदि घायलों के परिजनों द्वारा कोई प्रार्थना पत्र दी जाती है तो अज्ञात कार चालक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Related

JAUNPUR 7262547211070417612

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item