मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने किया प्रांतीय पदाधिकारियों का स्वागत
जौनपुर। उत्तर प्रदेश मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रांतीय पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सम्मान में कलेक्ट्रेट परिसर में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने की। मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी तथा विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय और विषय समिति के अध्यक्ष प्रवीण राय रहे।
कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह और महामंत्री राजीव श्रीवास्तव ने प्रांतीय अध्यक्ष सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर तथा अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया।
आयोजन के दौरान आगामी प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी के चुनाव के संबंध में विभिन्न जनपदों से आए प्रस्तावों के आधार पर जनपद का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया। प्रांतीय अधिवेशन के आयोजन स्थल और अन्य व्यवस्थाओं का अंतिम निर्णय विषय समिति द्वारा किया जाएगा।
इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि कलेक्ट्रेट कर्मचारी शासन और राजस्व परिषद की रीढ़ हैं। प्रांतीय कार्यकारिणी हमेशा कर्मचारियों के हितों और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी।
बैठक को संघ के अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, महामंत्री राजीव श्रीवास्तव, प्रांतीय महामंत्री अजीत उपाध्याय तथा पूर्व अध्यक्ष शिवमोहन श्रीवास्तव ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में मंडल मंत्री गिरीश सिंह, क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक मंत्री खजान सिंह, प्रांतीय प्रचारक दुलीचंद्र, विषय समिति के अध्यक्ष प्रवीण राय (आजमगढ़), सदस्य जितेंद्र मिश्रा (कानपुर), दीप श्रीवास्तव (सुल्तानपुर) और मनोज गुप्ता (मऊ) सहित अन्य पदाधिकारियों ने भाग लिया। वहीं प्रदीप शर्मा (फिरोजाबाद) ने दूरभाष के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कलेक्ट्रेट जौनपुर से आशीष श्रीवास्तव, अब्दुर्रहीम सिद्दीकी, आनंद सिंह, राकेश गौतम, दीपचंद सोनकर, पवन मौर्य, भानु विश्वकर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, नीरज यादव, त्रिलोकी नाथ सिंह, धनंजय दूबे, जितेंद्र मौर्य सहित कई कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंत्री आशीष त्रिपाठी ने किया।

