नवरात्रि से पहले चौकियां धाम सजा, आंध्र प्रदेश से मंगाए गए हजारों नारियल

 

जौनपुर। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होने जा रही है। इसे लेकर पूर्वांचल की आस्था का प्रमुख केंद्र शीतला चौकियां धाम में तैयारियां तेज हो गई हैं। नवरात्रि के मद्देनजर मंदिर परिसर और आसपास के बाजारों में अभी से चहल-पहल बढ़ने लगी है। धाम परिसर में नारियल, चुनरी, माला, फूल व सौंदर्य सामग्री की दुकानें सजने लगी हैं।

नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए दुकानदारों ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। कई दुकानदारों ने नारियल और चुनरी का पर्याप्त स्टॉक मंगा लिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। चौकियां धाम के अधिकतर दुकानदारों ने इस बार खास तौर पर आंध्र प्रदेश से बड़ी मात्रा में नारियल मंगवाए हैं।

दुकानदारों का अनुमान है कि नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान केवल नारियल की बिक्री ही लाखों रुपये तक पहुंच सकती है। वहीं माता के श्रृंगार के लिए चुनरी की भी विभिन्न प्रकार की रेंज बाजार में उपलब्ध है। चुनरी की कीमत 20 रुपये से शुरू होकर 40, 50, 100, 200, 500 और 1000 रुपये तक रखी गई है, जिससे श्रद्धालु अपनी श्रद्धा के अनुसार खरीदारी कर सकें।

माता को चढ़ाने के लिए फूलों की मालाओं की भी नवरात्रि में विशेष मांग रहती है। इसे देखते हुए माला विक्रेताओं ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। धाम के दुकानदार बृजेश माली, प्रियांशु माली और संदीप माली सहित कई दुकानदार माला, नारियल और चुनरी की बिक्री के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

चौकियां धाम मंदिर के महंत विवेकानंद महाराज ने बताया कि नवरात्रि के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं तेजी से कराई जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु सुगमता से माता के दर्शन कर सकें।

Related

डाक्टर 5662585795759515079

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item