परम्परागत तरीके से शिया मुस्लिम समुदाय ने अलविदा जुमा की नमाज़ अदा की
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_51.html
रमजान के महीने मे मुसलमानो को ये शरफ (सम्मान ) हासिल हो जाता है कि वोह अल्लाह के मेहमान बन जाते है मौलाना महफूजुल हसन खां (इमामे जुमा शहर जौनपुर )
यौमे कुदस पर मस्जिदे अकसा बैतुल मुकद्दस के लिये दुआ की गई
इस्लाम के मानने वाले कभी भी जालिम के सामने घुटने नहीं टेकते हैं
मौलाना सैय्यद एहतेशाम अब्बास जैदी
जौनपुर । शिया जामा मस्जिद नवाब बाग मे अलविदा जुमा की नमाज परम्परागत तरीके से इमामे जुमा व पिरन्सिपल जामिया इमानिया नासरिया जौनपुर ने अदा कराई इस मौके पर खुत्बा ए जुमा मे उन्होने रमजान की अहमियत पर रौशनी डाली उन्होंने कहा कि रमजान मे मुसलमान अल्लाह का मेहमान होता है ये वोह महीना है, जिसमे कुरान नाजिल हुआ इस महीने मे रोजेदारो को अल्लाह की रहमत, व बरकत हासिल होती है उन्होने यौमे कुदस के हवाले से किब्ला ए अव्वल मस्जिदे अकसा बैतुल मुकद्दस की बहाली के लिये खास दुआ की साथ ही दुनिया मे अमनो आमान बिलखुसूस ईरान के रहबरे मोअज्जम आयतुल्ला सैय्यद अली खामेनाई की मगफेरत की दुआ की बाद नमाज़ मजलिसे इसाले सवाब को हुज्जतुल इस्लाम मौलाना सैय्यद एहतेशाम अब्बास जैदी ने खिताब किया जिसमें उन्होने कहा कि इस्लाम के मानने वाले कभी भी जालिम के सामने धुटने नही टेकते है हमेशा हक के लिये अपने को कुरबान कर देते है इस्लाम अमन पसन्द मजहब है वोह आपसी भाई चारा मोहब्बत एक दूसरे की मदद पर जोर देता है उन्होने हजरत अली {अ. स) की शहादत का मसायब पढा
शिया जामा मस्जिद नवाब बाग के मुतवली शेख अली मंजर डेजी ने सहयोग के जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी गण,नगरपालिका परिषद अधिकारी गण का शुक्रिया अदा किया इस मौके पर सैय्यद परवेज हसन, मोहम्मद नासिर रजा गुड्डू, इमरान खान, तालिब रजा शकील एडवोकेट, डाक्टर हाशिम खान, तहसीन अब्बास सोनी, अहमर शाहिद, सैय्यद इन्तेजार रूमी जैदी, अहमद केयरटेकर शिया जामा मस्जिद इत्यादि ने अलविदा जुमा की नमाज की सुव्यवस्थितअदायगी मे सहयोग किया, सैय्यद असलम नकवी ने अलविदा जुमा के कार्यकरम का संचालन किया शिया जामा मस्जिद इन्तेजामिया कमेटी के सीनियर मेम्बर सैय्यद मोहमद हसन अपने पैगाम मे इस मौके पर देश की खुशहाली के लिये दुआ की
ज़िले के करंजा खुर्द जामा मस्जिद में भी बड़ी तादाद में लोगों ने अलविदा जुमे की नमाज़ अदा की,नमाज़ इमाम ए जुमा मौलाना सलमान साहब ने अदा कराई।
इस मौके पर नमाज़ से पहले ख़ुत्बा देते हुए मौलाना सलमान साहब ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रमज़ान का महीना रहमत, बरकत और मग़फ़िरत का महीना है। इस मुबारक महीने में हमें ज़्यादा से ज़्यादा इबादत करनी चाहिए, ग़रीबों और ज़रूरतमंदों की मदद करनी चाहिए तथा आपसी भाईचारा और मोहब्बत को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अल्लाह हम सबकी इबादतों को क़बूल फरमाए और हम सभी को नेक रास्ते पर चलने की तौफ़ीक़ अता करे।
नमाज़ के बाद लोगों ने मुल्क में अमन-चैन, तरक्की और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी की। मस्जिद में बड़ी संख्या में रोज़ेदार और नमाज़ी मौजूद रहे।

