मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में नवमी पर हुआ भव्य हवन-पूजन
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_617.html
जौनपुर। नगर के सिटी स्टेशन रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज के समीप स्थित श्री मां आद्या शक्ति दक्षिणा काली मंदिर में चैत्र नवरात्र की नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को भव्य हवन-पूजन का आयोजन किया गया। मंदिर के प्रधान पुजारी भगवती सिंह वागीश के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुति देकर मां काली की आराधना की।
इस अवसर पर पुजारी भगवती सिंह वागीश ने बताया कि हवन-पूजन से वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि घंटा और शंख की ध्वनि से वातावरण अत्यंत आनंदमय एवं दिव्य बन जाता है। कलयुग में मां काली की उपासना विशेष फलदायी मानी जाती है, जिससे भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखने को मिला। हवन के बाद प्रसाद वितरण भी किया गया।
इस मौके पर सपा नेता अजय त्रिपाठी, वेद प्रकाश सिंह एडवोकेट, मतिवार सिंह, दलसिंगर, रामपाल विश्वकर्मा, रतन, अमित दुबे, विपिन सिंह, सर्वेश सिंह सोनू, भानु मौर्य, मनीष सोनकर व वंदेश सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।

