गैस किल्लत पर सपा नेत्री का अनोखा प्रदर्शन, नाली से गैस बनाकर चाय बनाने की कोशिश

 

जौनपुर:जनपद में एलपीजी गैस की किल्लत और बढ़ती कीमतों को लेकर विरोध का एक अनोखा तरीका देखने को मिला। समाजवादी महिला सभा की प्रदेश सचिव उषा जायसवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने नाली में पाइप डालकर गैस से चाय बनाने का प्रयास किया और केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेत्री ने कहा कि नरेंद्र मोदी द्वारा बताए गए नाली से गैस बनाने के दावे को आजमाया गया, लेकिन यह पूरी तरह असफल रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि यह दावा हकीकत से कोसों दूर है और आम जनता को गुमराह किया गया है।

उषा जायसवाल ने कहा कि आज पूरा देश एलपीजी गैस की किल्लत और लगातार बढ़ती कीमतों से जूझ रहा है। रसोई चलाना आम आदमी के लिए मुश्किल होता जा रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक गैस की कीमतों में राहत और आपूर्ति सुचारु नहीं की जाती, तब तक समाजवादी महिला सभा का यह सांकेतिक विरोध जारी रहेगा।

इस मौके पर पूनम यादव, पिंकी गुप्ता, सुशील यादव, मालती निषाद, शिल्पा जायसवाल, प्रीति जायसवाल, चंदा निषाद, पूनम निषाद सहित कई महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।

Related

डाक्टर 6359015711604356735

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item