टीडी महिला महाविद्यालय में रासेयो के विशेष शिविर का समापन
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_659.html
जौनपुर। तिलकधारी महिला महाविद्यालय में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह का आयोजन उमानाथ सिंह सभागार में किया गया। मुख्य अतिथि टीडीपीजी कॉलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ माधुरी सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना नियम संयम और अनुशासन की सीख देता है। यह एक ऐसा माध्यम है जो सबके बीच रहकर मैं नहीं आप के सिद्धांत को प्रतिपादित करता है। छात्राओं से कहा कि वे अपने उत्साह और इस सकारात्मकता को बनाए रखें। विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ वंदना सिंह ने कहा कि जहां भी रहें सत्य और नैतिकता को आधुनिकता के साथ रखें। उन्होंने समस्त स्वयं सेविकाओं और कार्यक्रम अधिकारी की भूरि भूरि प्रशंसा की। संचालन कर रहीं कार्यक्रम अधिकारी डॉ नीलम सिंह ने सप्तदिवसीय विशेष शिविर की आख्या प्रस्तुत की। अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ चित्रलेखा सिंह ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय की प्राध्यापक एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस सप्तदिवसीय विशेष शिविर में अनूप कुमार सिंह का भी सराहनीय योगदान रहा।

