कल खाना खाने की फुर्सत नहीं दे रहे थे ग्राहक आज ग्राहकों का इंतजार

जौनपुर ।पिछले दो तीन दिन से पेट्रोल पम्पों पर डीजल पेट्रोल को लेकर मारामारी मची हुई थी लेकिन शनिवार को ग्राहकों का इंतजार करना पड़ रहा है । मछलीशहर विकास खंड के गोधना पेट्रोल टंकी पर प्रबंधक ने बताया कि कल ग्राहक खाना खाने की फुर्सत नहीं दे रहे थे आज इक्के दुक्के ग्राहक आ रहें हैं। जबकि उनके पास पर्याप्त तेल है। उन्होंने बताया कि कल अफवाहों का बाजार गर्म था।

गौरतलब है कि डीजल और पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने से लोगों को लग रहा है कि तेल के दाम बढ़ने के बजाय घट भी सकते हैं ऐसे में पेट्रोल पंपों पर आज भीड़ कम दिख रही है।जो तेल की जमाखोरी में लगे हुए थे उन्हें भी तेल के दाम कम होने का डर सताने  लगा है।

Related

JAUNPUR 35851268750881126

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item