पुलिस और फायर ब्रिगेड की सक्रियता से बची किसानों की फसल
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_684.html
जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली अंतर्गत आने वाले गांव तिलौरा में बंधवा - कुंवरपुर मार्ग पर बामी के महाराणा प्रताप प्रवेश द्वार से 100 मीटर पहले शनिवार की देर शाम सड़क किनारे भीषण आग लग गई।आग बहुत तेजी से फैल रही थी जिसे देख ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।तिलौरा ग्राम प्रधान के पुत्र अजय यादव ने फायर बिग्रेड को लोकेशन भेजी। सतहरिया से आई फायर बिग्रेड की टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया और किसानों की गेहूं की फसल बच गई। वैसे आग का फैलाव दस विस्वा से अधिक था लेकिन उस जमीन में केवल झाड़ियां और घास फूंस थी।जो जलकर राख हो गया। सम्भावना है कि सड़क किनारे गुजरते किसी राहगीर ने बीड़ी या सिगरेट को बिना बुझाये ही झाड़ियों में फेक दिया था जिस कारण आग लगी।

