रोजा इफ्तार में सैकड़ों रोजेदार शामिल, नमाज के बाद अमन-शांति की दुआ

 

महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के केवटली बाजार स्थित जामा मस्जिद में समाजसेवी श्यामलाल सतनाम बंसी की ओर से शनिवार शाम रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने शिरकत की और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।

इफ्तार के बाद जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना शाहनवाज आलम ने मगरिब की नमाज अदा कराई। नमाज के दौरान मुल्क में अमन-चैन, शांति और सभी धर्मों के बीच आपसी सौहार्द की दुआ मांगी गई।

इस अवसर पर श्यामलाल सतनाम बंसी ने कहा कि इफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे को मजबूत करने का माध्यम होते हैं। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में अब्दुल हक अंसारी, रमजान अली, पत्रकार दिलशाद अहमद सानू, शाहनवाज अंसारी, अंसार अहमद उर्फ सेबू, जमशेद अहमद सोनू, अब्दुल लतीफ अंसारी, मोहम्मद इश्तियाक, मुस्तकीम अंसारी, अनीश अहमद, अनवारुल हक अंसारी, गुलाम मोहसिन समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 909024278878952629

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item