महिलाओं का समाज और परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान

 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर बैंक आफ बड़ौदा ने आयोजित किया कार्यक्रम 

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को बैंक ऑफ बड़ौदा, लंका शाखा द्वारा गिव टू गेन थीम के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

बैंक ऑफ बड़ौदा के उप क्षेत्रीय प्रबंधक वाराणसी क्षेत्र आनंद लखमानी ने अपने संबोधन में महिलाओं के जीवन में उनके त्याग, समर्पण तथा समाज और परिवार के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान पर  प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महिलाएं समाज की सशक्त आधारशिला हैं और उनके सम्मान एवं प्रोत्साहन से ही समाज का समग्र विकास संभव है। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण के महत्व पर चर्चा की गई तथा महिलाओं के लिए बैंक द्वारा संचालित विभिन्न वित्तीय योजनाओं और पहल की जानकारी भी साझा की गई।  अंत में सभी विशिष्ट अतिथियों को बैंक द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज की प्रतिष्ठित महिलाएं एवं बैंक की सम्मानित ग्राहक डॉ प्रज्ञा ओझा (स्त्री रोग विशेषज्ञ), डॉ प्रीति अग्रवाल (नेत्र शल्य चिकित्सक), पूजा चतुर्वेदी (उद्यमी), सुश्री विम्मी रानी गौर (उपनिरीक्षक, लंका थाना) तथा सुश्री शिप्रा सिंह (प्रभारी, संकट मोचन पुलिस स्टेशन) के अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा की ओर सुश्री निशी सक्सेना, सुश्री सांगा डे तथा शाखा के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 3503951950877052112

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item