शहीद दिवस पर वालीबॉल प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन

जौनपुर ।शहीद दिवस पर सोमवार को विकास खंड मुंगराबादशाहपुर के सजईंकला गांव स्थित भगौती बाल उद्यान परिसर में शहीदे - ए -आजम भगतसिंह,शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के सम्मान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर परिसर में वालीबॉल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।यह प्रतियोगिता रविवार से ही शुरू हो गई थी जिसमें कुल चौदह टीमों ने भाग लिया। सोमवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच हुआ जिसमें प्रयागराज फूलपुर की टीम ने भदोही की संसारीपुर टीम को हराकर फाइनल जीत लिया।

भगौती बाल उद्यान परिसर में स्थित भगतसिंह, सुखदेव, राजगुरु की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रानीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह रहे जिन्होंने तीनों शहीदों के त्याग बलिदान के बारे में लोगों को बताया और बच्चों को देश सेवा के लिए प्रेरणा इन जांबाजों से लेने की बात कही। स्कूली बच्चों ने इन तीनों शहीदों की शहादत का मंचन करते हुए लोगों के सामने एक नाटक का मंचन किया और देशभक्ति गानों पर डांस किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम के आयोजक सेवानिवृत्त अध्यापक सालिक राम पटेल ने सबका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर शहीदों के सम्मान में भगौती चौराहे पर एक मेला भी लगवाया गया जिसमें बड़ी संख्या में बच्चे खरीदारी किये।

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के अलावा रामलखन पटेल,कल्पनाथ गुप्ता, सुबाष गौतम,सुबास पटेल,अनिल कुमार वर्मा, बृजेश गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।

गौरतलब है कि सजईंकला गांव में शहीद दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान में वालीबॉल प्रतियोगिता सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा मेले का आयोजन वर्ष 2000 से लगातार आयोजित किए जा रहा है।

Related

JAUNPUR 3289214152310718505

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item