गामाप्रसाद सोनकर बने समाजवादी पार्टी जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष
जौनपुर। समाजवादी पार्टी द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार जनपद जौनपुर की जिला कार्यकारिणी में मड़ियाहूं निवासी गामाप्रसाद सोनकर (पुत्र – सेवालाल सोनकर, ग्राम – सराय कालिदास, पोस्ट – मड़ियाहूं) को जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है।
गामाप्रसाद सोनकर का राजनीतिक एवं सामाजिक सफर काफी सक्रिय और प्रेरणादायक रहा है। वे मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं तथा एक बार जिला सचिव के रूप में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। वर्तमान में वे एक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं और शिक्षा के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं।
पार्टी नेतृत्व ने उनके अनुभव, समर्पण और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है। उनके मनोनयन से कार्यकर्ताओं में उत्साह और खुशी का माहौल है। सभी ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनहित में नए आयाम स्थापित होंगे।
इस मौके पर सुरेश यादव, लल्लू यादव, भानु मौर्य, सुनील सोनकर, डॉ. अवनीत सोनकर, अमरनाथ आर.पी. सोनकर, महेंद्र सोनकर, रामू मौर्य, धर्मराज यादव, जे.डी. यादव, अधिवक्ता विजय सरोज (जिला पंचायत), सुशील श्रीवास्तव सहित मड़ियाहूं के सपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

