दुकान से सामान खरीद रहे लड़कों से मारपीट, प्राथमिकी दर्ज
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_73.html
जफराबाद।जलालपुर क्षेत्र के नत्थनपुर बाजार में मंगलवार की शाम को घर से दुकान पर सामान लेने आये चचेरे भाईयों को कुछ युवकों ने लाठी डंडा से मारपीट दिया। घटना की सूचना पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस कार्यवाई में जुट गई है।
चकधारा गांव निवासी नान्हू चौहान ने जलालपुर थाने पर दी हुई तहरीर में आरोप लगाया है कि बीते मंगलवार की शाम उनका लड़का सोनू चौहान अपने चचेरे भाईयों करन और रवि के साथ नत्थनपुर बाजार में आटा चक्की की दुकान पर आवश्यक सामान खरीद रहे थे। उसी समय शाहुल और सैफ निवासी नत्थनपुर सहित अन्य चार से पांच लड़के वहां पर आये और स्कूल में हुए पूर्व विवाद को लेकर बहस शुरू कर दी और मारने पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव के बाद मामला शान्त हुआ। प्रभारी निरीक्षक गजानन्द चौबे ने बताया कि घायल लड़के के पिता नान्हू चौहान की तहरीर पर शाहूल , सैफ तथा अन्य चार के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। कार्यवाई की जा रही है।

