डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर शरारती तत्वों ने पोती कालिख , अनुयायियों में आक्रोश
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_78.html
जौनपुर। नगर के दीवानी न्यायालय तिराहे के पास स्थापित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर बुधवार रात अज्ञात शरारती तत्वों द्वारा कालिख पोत दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह होने पर उनके अनुयायियों एवं स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया।
सूचना मिलते ही डीएम , एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभाला। अधिकारियों ने प्रतिमा को साफ कराने की व्यवस्था कराई तथा आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
पुलिस का कहना है कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और दोषियों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों का आक्रोश शांत हुआ।

