उत्सव मोटल होटल में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_5.html
जौनपुर। नगर के वाजिदपुर तिराहे पर स्थित उत्सव मोटल होटल में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना से अफरातफरी मच गई। होटल परिसर में धुआं उठता देख कर्मचारियों और आसपास के लोगों में हड़कंप की स्थिति बन गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग होटल के एक हिस्से में अचानक लगी, जिससे कुछ देर के लिए भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों ने प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया है। घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

