होली व रमजान पर जिलाधिकारी ने दी शुभकामनाएं, शांति बनाए रखने की अपील

जौनपुर। होली के पावन पर्व तथा पवित्र रमजान माह के अवसर पर डॉ. दिनेश चंद्र ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। उन्होंने सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करते हुए आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आह्वान किया।

जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा कि होली रंगों, उमंग और सद्भाव का प्रतीक है। यह बसंत ऋतु का महत्वपूर्ण एवं लोकप्रिय पर्व है, जो राग और रंग के माध्यम से जीवन में उल्लास का संचार करता है। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सामुदायिक समरसता का भी प्रतीक है, जो आपसी मतभेद भुलाकर खुशियां साझा करने का अवसर प्रदान करता है।

उन्होंने रमजान माह की पवित्रता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह आत्मसंयम, इबादत और सेवा का संदेश देता है। ऐसे में सभी नागरिक आपसी सम्मान और सौहार्द बनाए रखें।

जिलाधिकारी ने अपील की कि पर्व के दौरान जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। डीजे एवं ध्वनि विस्तारक यंत्रों का प्रयोग निर्धारित मानकों के अनुरूप ही किया जाए। अभिभावकों से बच्चों को सुरक्षित तरीके से होली खेलने के लिए प्रेरित करने की भी अपील की गई।

उन्होंने स्पष्ट किया कि असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 1311155488910103755

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item