हाई टेंशन तार में टच होने से ट्रैक्टर पर लदे पुवाल में लगी आग

 ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू, वाहन और चालक सुरक्षित

खेतासराय, जौनपुर। सथानीय क्षेत्र के चौकियां गुरैनी गांव में खेत से ट्रैक्टर पर पुवाल लादकर घर जा रहे ट्रैक्टर पर लदे पुवाल में अचानक आग लग गयी बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। ग्रामीणों किसी तरह आग पर काबू पा लिया जिससे एक बड़ा हादशा होने से बच गया। जानकारी के अनुसार गांव निवासी चालक मुन्ना यादव ट्रैक्टर से सीता यादव का पुवाल लादकर घर जा रहे थे। गुरैनी बाजार में मुख्य मार्ग पर पहुंचने वाले ही थे तभी 11 हज़रा वोल्टेज का तार पुवाल से छू गया और पुवाल जलने लगा जिससे बाजार में अफरा—तफरी फैल गयी। ग्रामीणों ने किसी तरह आग को बुझाया। ग्राम प्रधान बाबर सिद्दीकी ने बताया कि चालक और वाहन दोनों सुरक्षित हैं। समय रहते आग पर काबू पालिया गया जिससे एक बड़ी घटना टल गयी।

Related

JAUNPUR 5927381134476533241

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item