जौनपुर में सड़क दुघर्टनाओं की संख्या बढ़ी लेकिन जान गंवाने वालों की संख्या घटी
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_913.html
जौनपुर । जिले में सड़क दुघर्टनाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है और सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में घटोत्तरी हुई है। जनवरी और फरवरी माह में हुई सड़क दुघर्टनाओं के सम्बन्ध में राज्य स्तर पर जो आंकड़े जारी हुये हैं उनमें जौनपुर पूरे प्रदेश में 14 वें स्थान पर है । अलीगढ़, सुल्तानपुर, चंदौली क्रमशः पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। बीते वर्ष जौनपुर में जनवरी - फरवरी में कुल 103 सड़क दुघर्टनाएं हुईं थी जिनकी संख्या इसी अवधि के लिए 2026 में 115 पहुंच गई है। पिछले वर्ष जनवरी-फरवरी में सड़क दुघर्टनाओं में 85 लोगों की जान गई थी इस वर्ष इसी अवधि के लिए यह आंकड़ा घटकर 63 पर आ गया है।जिसे राहत भरा माना जा सकता है।इस समय जनपद में यातायात नियमों का उल्लघंन करने पर विशेष अभियान चलाकर चालान काटे जा रहे हैं। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार स्टाकहोम घोषणा 2020 के अनुसार सड़क दुघर्टनाओं में होने वाली मृत्यु को वर्ष 2030 तक पचास फीसदी तक कम करने के लिए प्रयास कर रही है लेकिन समुदाय का अपेक्षित सहयोग न मिलने से लक्ष्य प्राप्त करना कठिन हो गया है।

