सक्षम दुबे और काव्या राव जनपद टॉपरः प्राथमिक विद्यालय सुतौली के छात्रों ने नवोदय प्रवेश परीक्षा में किया कमाल

 

बदलापुर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026-27 के परिणाम घोषित हो गए हैं। इसमें प्राथमिक विद्यालय सुतौली के दो छात्रों ने जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।

छात्र सक्षम दुबे ने सामान्य वर्ग में जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, इसी विद्यालय की छात्रा काव्या राव ने अनुसूचित वर्ग में जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। विकास खंड बदलापुर से कुल पांच छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता पाई है। इनमें प्राथमिक विद्यालय गजेंद्रपुर के रूद्र कुमार, प्राथमिक विद्यालय रैभानीपुर के हैप्पी और प्राथमिक विद्यालय लालगंज की प्रियांशी भी शामिल हैं।

खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पांडे और नोडल शिक्षक डॉ. ओम प्रकाश गुप्त ने सभी सफल छात्रों और उनके शिक्षकों को सम्मानित किया और बधाई दी।

Related

डाक्टर 6747302722436296680

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item