गोली चूकी तो तमंचे की मुठिया से सिर फोड़ा, युवक गंभीर

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर)। थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश ने गुरुवार सुबह खौफनाक रूप ले लिया। दुधौरा चौराहे के पास एक युवक को निशाना बनाते हुए बदमाश ने फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि गोली लक्ष्य से चूक गई, लेकिन इसके बाद हमलावर ने तमंचे की मुठिया से युवक के सिर पर ताबड़तोड़ वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल की पहचान समोधीपुर गांव निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीशंकर यादव के रूप में हुई है। वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।

सूचना पर पहुंची गौराबादशाहपुर थाना पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती पड़ताल में घटना के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Related

डाक्टर 1568298836752363138

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item